राजधानी लखनऊ स्थित साईं सेंटर में उत्तर प्रदेश पोस्टल स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की ओर से 39वीं अखिल भारतीय डाक भारोत्तोलन, शक्ति भारोत्तोलन और सर्वश्रेष्ठ शारीरिक बनावट प्रतियोगिता 2026-2027 का आयोजन किया गया। इसमें अलग अलग राज्यों से आए खिलाड़ियों ने वेटलिफ्टिंग और पावर लिफ्टिंग में प्रतिभाग किया।