झांसी। मुक्ताकाशी मंच पर सूचना विभाग की ओर से सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। इसका शुभारंभ प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने किया। इस दौरान सदर विधायक रवि शर्मा भी मौजूद रहे। प्रभारी मंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों की जानकारी ली।