फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालपी से प्रयागराज तक निकलेगी 300 किमी की यमुना यात्रा

अमर उजाला ब्यूरो झांसी। जल संरक्षण के क्षेत्र में काम कर रही सामाजिक संस्था परमार्थ की ओर से यमुना यात्रा-2.0 निकाली जाएगी। 29 नवंबर से शुरू होने वाली यह पदयात्रा करीब 300 किलोमीटर का सफर तय कर 14 दिसंबर को प्रयागराज पहुंचेगी। यात्रा के दौरान यमुना नदी की मौजूदा स्थिति का अध्ययन किया जाएगा। इसके आधार पर रिपोर्ट तैयार कर सरकार को सौंपी जाएगी। अमर उजाला से बातचीत में संस्था के सचिव संजय सिंह ने बताया कि गंगा संरक्षण के लिए काफी काम हुआ है, लेकिन यमुना की ओर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया। जबकि यमुना का धार्मिक महत्व होने के साथ ही पर्यावरण की दृष्टि से भी विशेष स्थान है। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य सरकार और समाज की सहभागिता से यमुना के संरक्षण के लिए प्रभावी प्रयास करना है। संजय सिंह ने बताया कि यात्रा के दौरान नदी की स्थिति, संरक्षण की जरूरतों और उससे जुड़ी चुनौतियों का अध्ययन किया जाएगा। इसके बाद तैयार रिपोर्ट के माध्यम से सरकार का ध्यान यमुना संरक्षण की ओर आकर्षित किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें