फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: गड्ढों में तब्दील सड़क से बेहाल ग्रामीण, कोठी में विरोध प्रदर्शन कर उठाई मरम्मत की मांग

सुचेतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव कोठी के ग्रामीणों ने दवलैड से कोटली मियां फत्ता तक जाने वाले सड़क मार्ग की जर्जर हालत को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हो रही है तथा दुर्घटनाओं का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत करवाकर यातायात के योग्य बनाने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें