रियासी से श्री माता वैष्णो देवी त्रिकुटा पर्वत यात्रा रविवार को धार्मिक हर्षौल्लास के साथ निकाली गई। श्री दुर्गा नाटक मंडली की तरफ से इस वर्ष पांचवीं छड़ी यात्रा का योज न किया गया। नगर के मुख्य बाजार में स्थित गणेश भगवान के मंदिर पूजा के साथ यात्रा की शुरुआत हुई। मंदिर के पंडित चमन लाल शर्मा ने विधिवत तरीके से छड़ी की पूजा की,इस दौरान मौके पर उपस्थित लोगों ने जयघोष लगाए। ढोल बाजो के साथ यात्रा मुख्य बाजार से होते हुए बस अड्डे पर पहुंची,इस के बाद कोर्ट रोड से गुजरते हुए यात्रा कालका माता के प्रवेश द्वार पर माथा टेकने पहुंची। नई बस्ती के शिव मंदिर में माथा टेक यात्रा वाहनों में सवार हो कर रवाना हुई। ग्रा मोड के समाधि मंदिर यात्रा का पहला पड़ाव रहा,इसके बाद यात्रा टोट,देवीगढ़ से होते हुए सुखाल घाटी के शिव गुफा पहुंची,जहां पर पूजा कर यात्रा पैदल शुरू हुई। सुखाल गली के काली माता मंदिर में पूजन कर यात्रा वापिस जंगल गली से उतरी। यात्रा में मंडली के सदस्यों के अलावा स्थानीय लोग भी शामिल हुए।