फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: ईद मिलाद-उन-नबी पर रियासी में उमड़ा जनसैलाब, जुलूस में गूंजा अमन और भाईचारे का संदेश

रियासी में ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर बुधवार को स्थानीय जामिया मस्जिद से जुलूस निकाला गया,जिस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। जुलूस के दौरान लोगों ने अमन, शांति और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। मौलवियों ने बताया कि ईद मिलाद-उन-नबी का दिन मुस्लिम समुदाय के लिए बेहद खास और महत्वपूर्ण है। यह दिन पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करने तथा समाज में प्रेम, भाईचारे और मानवता का संदेश फैलाता है। इस दिन जरूरतमंदों की मदद करना सब से अहम माना जाता है।जामिया मस्जिद से शुरू हुआ जुलूस मुख्य बाजार,बस अड्डा,कोर्ट रोड,नई बस्ती,कालका नगर से होते हुए त्रिन्था स्थित ईदगाह पहुंची। जहां पर नमाज अता कर एक दूसरे को बधाई दी गई। मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी शामिल रहे,जिन्होंने लोगों को क्षेत्र में शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें