पौनी की लवली लायन हाई स्कूल की छात्रा रौशनी वर्मा ने एससीईआरटी जम्मू में आयोजित डिविजनल स्तर के विज्ञान सेमिनार में शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। इंडियन एनर्जी बास्केट 2047 प्रॉस्पेक्ट्स एंड चैलेंजेज विषय पर उनकी प्रभावशाली प्रस्तुति से विद्यालय और पूरे जोन पौनी में खुशी की लहर है।