युवा राजपूत सभा सांबा की ओर से महाराजा हरि सिंह की 131वीं जयंती के अवसर पर भव्य रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रैली में डीसी सांबा आयुषी सूदन और एसएसपी सांबा अनुज कुमार भी पहुंचे और आयोजन में भाग लेकर महाराजा हरि सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।