डोडा में महाराजा हरि सिंह की 131वीं जयंती पर युवा राजपूत सभा की ओर से पहली बार भव्य रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और विभिन्न समुदायों के लोग शामिल हुए। रैली के आयोजकों ने महाराजा हरि सिंह के योगदान को याद करते हुए समाज में एकता, भाईचारे और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का संदेश दिया।