फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: ईद मिलाद-उन-नबी पर पौनी में निकला विशाल जुलूस, गूंजा अमन-भाईचारे का संदेश

ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर बुधवार को पौनी के अप्पर बाजार स्थित जामिया मस्जिद से विशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान लोगों ने अमन, शांति और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर कारी मुहम्मद शफी कादरी ने कहा कि ईद मिलाद-उन-नबी का दिन मुस्लिम समुदाय के लिए बेहद खास और महत्वपूर्ण है। यह दिन पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करने तथा समाज में प्रेम, भाईचारे और मानवता का संदेश फैलाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना, आपसी भाईचारा कायम रखना और समाज में शांति बनाए रखना इस दिन का महत्वपूर्ण संदेश है। उन्होंने बताया कि जामिया मस्जिद अप्पर बाजार से जुलूस की शक्ल में निकले लोग अमन और शांति का पैगाम देते हुए पूरिया से होकर मदरसा कलहद पहुंचेंगे, जहां जुलूस का समापन किया जाएगा। इस दौरान लोगों ने क्षेत्र में शांति, सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें