डोडा के गोहा क्षेत्र के हम्बल गांव में 25 असम राइफल्स की सिल्वर टाइगर बटालियन ने निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर ग्रामीणों की बीपी, शुगर, ईसीजी, आंख और कान की जांच की। शिविर में लोगों को जरूरी दवाइयां और चिकित्सकीय परामर्श दिया गया, जबकि बदलते मौसम और सर्दियों में स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए जागरूक किया गया।