फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: पौनी में निशुल्क नेत्र जांच शिविर, 300 लोगों की आंखों की जांच

पौनी कस्बे के साथ लगते आश्रम में एलएसएम रोटरी आई हॉस्पिटल, उधमपुर की ओर से निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार ने अपनी टीम के साथ करीब 300 लोगों की आंखों की जांच की। जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क चश्मे भी वितरित किए गए। डॉ. अजय कुमार ने लोगों को मोबाइल फोन के अधिक इस्तेमाल से बचने और बच्चों का स्क्रीन टाइम कम करने की सलाह दी। उन्होंने हरी सब्जियों को भोजन में शामिल करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि उधमपुर स्थित उनके केंद्र में जरूरतमंद लोगों के आंखों के ऑपरेशन भी निशुल्क किए जाते हैं। इस मौके पर पूर्व सरपंच प्रकाश सिंह, पूर्व नायब सरपंच बलविंदर सिंह, पूर्व सरपंच संजीव शर्मा और भाजपा के पूर्व मंडल प्रधान अजय सेठ सहित अन्य लोग मौजूद रहे। स्थानीय प्रतिनिधियों ने शिविर के आयोजन पर डॉ. अजय कुमार का आभार जताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें