डोडा में फूड सेफ्टी और लीगल मेट्रोलॉजी विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर सब्जी विक्रेताओं, मिठाई की दुकानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने दुकानदारों को स्वच्छता, खाद्य सुरक्षा और सही रखरखाव के प्रति जागरूक करते हुए उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।