विजयपुर क्षेत्र में ईद मिलाद-उन-नबी का पर्व धूमधाम और अकीदत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जुलूस निकाला गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जुलूस के दौरान क्षेत्र में अमन, शांति और भाईचारे के लिए दुआ मांगी गई। पर्व को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।