कठुआ के जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश शर्मा ने पशुपालन कार्यालय और राजकीय गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में चल रहे मतदाता पंजीकरण शिविरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र नागरिकों, विशेषकर युवाओं और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए समन्वित प्रयास किए जाएं और शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए।