रियासी में जिला कांग्रेस कमेटी ने कथित वोट चोरी के आरोपों को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनके इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गीता नगर से मिनी सचिवालय तक रोष रैली निकाली और सीईसी का पुतला फूंका जिसे बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने बुझाया।