आरएस पुरा में तहसीलदार चंद्रशेखर शर्मा की अध्यक्षता में प्रशासनिक टीम ने बाजार में दुकानों का निरीक्षण कर बिकने वाले सामान की गुणवत्ता जांची। इस दौरान फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को भी हटवाया गया, ताकि बाजार में व्यवस्था और लोगों की आवाजाही बेहतर हो सके।