गांदरबल के रेइल गुंड जंगल में ट्रेकिंग के दौरान रास्ता भटक गए श्रीनगर के 19 वर्षीय उजैर किरमानी और मिनाम एजाज सुरक्षित मिल गए हैं। दोनों युवक खुद रेइल गांव पहुंच गए, जिसके बाद गुंड पुलिस ने उन्हें थाने पहुंचाया। इससे पहले युवकों ने डायल 112 पर मदद मांगी थी, जिसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ ने तलाशी अभियान शुरू किया था।