बानी के सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल में करीब पांच महीने से बंद एक्स-रे सेवा मशीन की मरम्मत के बाद फिर शुरू हो गई है। एक्स-रे सुविधा बहाल होने से मरीजों को जरूरी जांच के लिए बानी से बाहर जाने की परेशानी कम होगी और उन्हें अस्पताल में ही जांच की सुविधा मिलेगी।