फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: जीएमसी कठुआ को मिली विकास की नई उड़ान, जल्द शुरू होंगे कई पीजी मेडिकल कोर्स

पीएमओ मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जीएमसी कठुआ में आयोजित संविधान दिवस कार्यक्रम में कॉलेज के प्रिंसिपल और पूरी टीम को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज की व्यस्त दिनचर्या के बावजूद संविधान दिवस पर इतना शानदार कार्यक्रम आयोजित करना सराहनीय है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस क्षेत्र को तीन सरकारी मेडिकल कॉलेजों की सौगात मिली है और इनमें जीएमसी कठुआ बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेडिकल कॉलेजों में शामिल है। यहां विभिन्न मेडिकल कोर्स संचालित हो रहे हैं और जल्द ही लगभग सभी प्रमुख स्पेशलिटीज में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स शुरू होने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज में आईसीएमआर के रिसर्च प्रोजेक्ट शुरू हो चुके हैं और टाटा मेमोरियल सेंटर मुंबई के सहयोग से डे केयर कैंसर सेंटर स्थापित किया गया है, जिसे भविष्य में और अपग्रेड किया जाएगा। इसके अलावा उत्तर भारत के पहले होम्योपैथी कॉलेज की स्थापना और मेडिकल कॉलेज को इंडस्ट्रियल बायोटेक पार्क से जोड़ने की योजना पर भी काम किया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें