कठुआ के हटली औद्योगिक क्षेत्र में प्रशासन की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक औद्योगिक इकाई से 28 नाबालिग बच्चों को बरामद किया। बाल श्रम से जुड़े इस मामले के सामने आने के बाद पूरे औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है।