ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के अवसर पर शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में मुस्लिम समुदाय के हजारों लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। लोगों ने पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्म की खुशी मनाते हुए नात और दरूद-ओ-सलाम पेश किए। इस दौरान मोहम्मद शरीफ और मोहम्मद याकूब बानी ने भी कार्यक्रम को लेकर जानकारी साझा की।