फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्रवात 'अकवान' इन राज्यों में लाएगा तबाही? यूपी में भी अलर्ट!

Mon, 16 Nov 2026 11:01 AM IST
लोकेंद्र त्यागी वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर चक्रवाती तूफान का खतरा मंडरा रहा है। 16 नवंबर की शाम तक इसके चक्रवाती तूफान और 17 नवंबर तक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। तूफान के आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय इलाकों की ओर बढ़ने का अनुमान है, जहां 130 से 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। ओडिशा में प्रशासन अलर्ट पर है और मछुआरों को समुद्र से लौटने की सलाह दी गई है। वहीं, यूपी में पछुआ हवाओं के कारण तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट और कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली-NCR में प्रदूषण से कुछ राहत मिली है। दूसरी ओर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें