संविधान दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली में मंदिर मार्ग पर ‘स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया’ यानि कि SFI ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जोरदार मार्च निकाला... और एसआईआर को रद्द करने की मांग की। इस दौरान ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की प्रमुख नेहा बोरा ने सीईसी और सरकार पर तीखा हमला बोला।