फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वाड के मंच पर नीचे रखे तिरंगे को पीएम मोदी ने उठाकर जेब में रखा, ये देख क्या बोले ट्रंप?

Tue, 17 Nov 2026 08:49 PM IST
Adarsh Jha अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम

दुनिया के बड़े-बड़े मंचों पर जब ताकतवर देशों के नेता एक साथ जुटते हैं, तो पूरी दुनिया की नजरें उनकी हर गतिविधि पर होती हैं... कौन किससे मिला, किसने किससे हाथ मिलाया और किसके बीच क्या बातचीत हुई... इन सब पर चर्चा होती है... लेकिन फिलीपींस की राजधानी मनीला में चल रही क्वाड समिट के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने किसी कूटनीतिक बयान या बड़े समझौते से ज्यादा सुर्खियां बटोर लीं... इस बार चर्चा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक छोटे से कदम की हो रही है... एक ऐसा कदम, जिसे देखकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी हैरान रह गए... आखिर ऐसा क्या हुआ कि दुनिया के सबसे बड़े नेताओं के बीच पीएम मोदी का एक छोटा सा जेस्चर चर्चा का विषय बन गया?

दरअसल, मनीला में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेता क्वाड समिट में हिस्सा लेने के लिए जुटे हैं। इसी दौरान चारों देशों के नेताओं का एक साझा फोटो सेशन आयोजित किया जा रहा था। मंच पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंच रहे थे। सभी नेताओं के खड़े होने के लिए मंच पर उनकी जगह तय की गई थी। आमतौर पर ऐसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में नेताओं की पोजिशन तय करने के लिए फर्श पर छोटे-छोटे निशान या संबंधित देशों के झंडे लगाए जाते हैं... ताकि फोटो सेशन के दौरान हर नेता अपनी निर्धारित जगह पर खड़ा हो सके...

लेकिन जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी जगह की तरफ बढ़े, उनकी नजर अचानक जमीन पर पड़ी... वहां भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा रखा हुआ था... बस फिर क्या था... पीएम मोदी ने बिना किसी देरी के अपना कदम रोक लिया... वह तुरंत नीचे झुके और पूरे सम्मान के साथ जमीन पर रखे तिरंगे को उठा लिया... इसके बाद उन्होंने तिरंगे को अपनी जेब में रख लिया... वीडियो में पीएम मोदी के इस पूरे जेस्चर को साफ देखा जा सकता है...

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें