फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत स्वस्तिक यात्रा: श्रृंगेरी शारदा पीठ पहुंचे संत मोरारी बापू, जगद्गुरु शंकराचार्य भारती तीर्थ से की मुलाका

Mon, 12 Oct 2026 09:26 PM IST
Adarsh Jha अमर उजाला डिजिटल डॉट कॉम

आद्य शंकराचार्य से जुड़ी भारत की आध्यात्मिक परंपरा में श्रृंगेरी का विशिष्ट स्थान है। मान्यता है कि शंकराचार्य ने यहां पर्याप्त समय व्यतीत किया और शारदा पीठम की स्थापना की। उन्होंने अपने शिष्य सुरेश्वराचार्य को इस पीठ का दायित्व सौंपा था। कालांतर में यह पीठ अद्वैत वेदांत, वैदिक विद्वत्ता और आध्यात्मिक शिक्षा के एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित हुआ और पूरे विश्व में सनातन धर्म के बड़े केंद्र के रूप में प्रसिद्ध हुआ। 

भारत स्वस्तिक यात्रा के तीसरे दिन सोमवार को संत मोरारी बापू श्रृंगेरी के श्री शारदा पीठ पहुंचे। यहां  उन्होंने शारदा पीठम जाकर जगद्गुरु शंकराचार्य भारती तीर्थ महासन्निधानम् से मुलाकात की। आध्यात्मिक क्षेत्र की दोनों महान विभूतियों के बीच हुई इस मुलाकात में कई विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें