त्योहार से पहले केंद्र सरकार ने खाद्य तेल पर बेसिक कस्टम ड्यूटी घटाकर राहत दी है। कच्चे सोयाबीन और पाम तेल पर ड्यूटी 10% से घटाकर 5% और रिफाइंड सोयाबीन तेल पर 32.5% से घटाकर 27.5% की गई है। वहीं, कच्चे सूरजमुखी तेल पर ड्यूटी 10% से घटाकर शून्य कर दी गई है। ड्यूटी कम होने से खाद्य तेल के भाव कम होने की उम्मीद है।