फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान को धक्का देकर भागा शख्स, जवानों ने चंद सेकंड में ऐसे दबोचा

Thu, 19 Nov 2026 08:26 PM IST
Suresh Kumar Shah वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

दिल्ली के सबसे महत्वपूर्ण और हाई सिक्योरिटी वाले एयरपोर्ट यानी इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 में जबरन घुसने की कोशिश की। लेकिन उसकी इस हरकत पर CISF के मुस्तैद जवानों की नजर पड़ गई। शख्स ने सुरक्षाकर्मियों को धक्का दिया और सुरक्षा घेरा तोड़कर अंदर भागने की कोशिश की। लेकिन इसके बाद जो हुआ, वो कैमरे में कैद हो गया। CISF के जवानों ने बिना एक पल गंवाए उसका पीछा किया और महज कुछ ही सेकंड के भीतर उसे दबोच लिया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें