केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के समीप रविवार शाम पहाड़ी से पत्थर और मलबा आने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद मलबा आने से मार्ग पर फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए रातभर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। रेस्क्यू टीमों ने करीब 1500 यात्रियों को सुरक्षित मार्ग पार कराया।