पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ एक बार फिर से अपनी बेहूदा हरकत को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना कर रहे हैं। दरअसल, न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर एक अफगान महिला पत्रकार ने ख्वाजा आसिफ से एक सवाल पूछा। पत्रकार ने अफगान महिलाओं को लेकर तालिबान की नीतियों पर सवाल किया था।