टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में गिरफ्तार किए गए शूटरों में से एक ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग अभिनेता सलमान खान की तारीफ करने को लेकर टाइगर से हिसाब बराबर करना चाहता था। टाइगर ने वर्ष 2022 में अपनी एक फिल्म के प्रचार के दौरान सलमान की तारीफ की थी। फिल्म 'हीरोपंती 2' के एक कार्यक्रम के दौरान, श्रॉफ से फिल्म के ईद पर आने के बारे में पूछा गया था, जिसे आमतौर पर सलमान खान की फिल्मों की रिलीज से जोड़कर देखा जाता है। उन्होंने इसके जवाब में कहा था कि बॉलिवुड में एक ही टाइगर हैं और वह सलमान सर हैं।