फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अब लोकसभा चुनाव लड़ेंगे', सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने JDU पर निकाली भड़ास, नीतीश कुमार पर भी कह दी बड़ी बात

Sat, 28 Nov 2026 08:19 PM IST
Suresh Kumar Shah वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

बिहार की सियासत में अपने बेबाक अंदाज और दबंग छवि के लिए पहचाने जाने वाले मोकामा के 'बाहुबली' विधायक अनंत सिंह ने एक बार फिर बड़ा सियासी बयान देकर हलचल मचा दी है। दरअसल, बेटी शिवांगी सिंह की शादी के बाद मीडिया से बातचीत में अनंत सिंह ने अपने राजनीतिक भविष्य, बेटे की सियासी पारी और कानूनी मामलों को लेकर खुलकर अपनी बात रखी है।

सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने साफ कर दिया है कि अब वह विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। अगर भविष्य में चुनाव लड़ने की स्थिति बनी तो लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। इतना ही नहीं, जेडीयू से बाहर किए जाने के बाद अनंत सिंह ने पार्टी में दोबारा वापसी की संभावनाओं को भी पूरी तरह खारिज कर दिया है। जेडीयू से नाराजगी के बावजूद अनंत सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना नेता और भगवान बताया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को उनके खिलाफ हुई कार्रवाई की कोई जानकारी नहीं है।

तो ऐसे में सवाल यह है कि आखिर, अनंत सिंह ने विधानसभा चुनाव से दूरी बनाने का फैसला क्यों किया? क्या अब उनकी नजर लोकसभा की राजनीति पर है? और क्या नीतीश कुमार से उनकी नजदीकियां आगे भी बरकरार रहेंगी?

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें