फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: डीसी जतिन लाल बोले- खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें अधिकारी

ऊना उपायुक्त जतिन लाल ने जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों का प्रभावी एवं कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने खाद्य पदार्थों के अधिक से अधिक नमूने लेने तथा खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले खाद्य व्यवसाय संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। उपायुक्त शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत गठित जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में जिले में खाद्य सुरक्षा नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा अब तक की गई प्रवर्तन गतिविधियों की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि जिले में वर्तमान में 498 फूड लाइसेंस ऑपरेटर सक्रिय हैं, जबकि 5,402 फूड बिजनेस ऑपरेटर खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के तहत पंजीकृत हैं। बैठक में सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जगदीश धीमान, जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) राजीव शर्मा, हेल्थ एजुकेटर गोपाल कृष्ण सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें