फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: टकारला पंचायत में पानी निकासी की समस्या दूर, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

अंकेश डोगरा Updated Fri, 14 Nov 2025 04:32 PM IST

उपमंडल अंब के तहत टकारला पंचायत में पानी निकासी की समस्या आखिरकार हल हो गई है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बने बड़ूही–टकारला मार्ग की सड़क ऊंची होने के कारण बरसाती पानी की निकासी बंद हो गई थी। इसके चलते बरसात के दिनों में खेत तालाब में तब्दील हो जाते थे और कई बार पानी घरों तक घुसने की नौबत आ जाती थी। ग्रामीणों को लगातार नुकसान झेलना पड़ रहा था। ग्रामीणों की शिकायतों और बार-बार उठ रही मांग के बाद लोक निर्माण विभाग हरकत में आया और सड़क के साथ एक बड़े नाले का निर्माण करवाया। अब सारा बरसाती पानी नवनिर्मित नाले के माध्यम से सुरक्षित तरीके से गरनी खड्ड में पहुंच रहा है। इससे खेतों में जलभराव की समस्या पूरी तरह समाप्त हो गई है और घरों में पानी घुसने का खतरा भी खत्म हो गया है। स्थानीय लोगों ने कहा क इस बार बरसात के दिनों में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा था, क्यूंकि नए सड़क निर्माण से सड़क ऊंची हो गई थी ओर पानी की निकासी बंद हो गई थी, लेकिन अब नाले के निर्माण से उन्हें बड़ी राहत मिली है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर उठाया गया यह कदम उनके लिए बेहद लाभकारी साबित हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विभाग आगे भी इसी तरह जनहित के कार्यों में तत्परता दिखाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें