फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: दीपावली पर चिंतपूर्णी मंदिर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा कर्मी मुस्तैद

दीपावली पर्व को लेकर माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी जाएगी। त्योहार के दौरान किसी भी अप्रिय घटना या आपात स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा कर्मियों को पूरी तरह मुस्तैद रखा जाएगा। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रहेगी। हालांकि, दीपावली के दिन माता चिंतपूर्णी के दरबार में आम दिनों और अन्य बड़े धार्मिक पर्वों की अपेक्षा श्रद्धालुओं की संख्या कम रहती है। इसके बावजूद मंदिर प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कर्मचारी किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतना चाहते। सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहने और किसी भी अनहोनी की स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने के लिए तैयार रखा जाएगा। मंदिर परिसर में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि भक्त शांतिपूर्ण माहौल में माता रानी के दर्शन कर सकें।दीपावली के पावन अवसर पर माता चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से दर्शन करवाना मंदिर प्रशासन की प्राथमिकता रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें