फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खिलाफ ऊना पुलिस की पहल, पुलिस शहीदी दिवस पर क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

नशे के खिलाफ जंग में युवाओं को खेलों से जोड़ना और उनकी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना जरूरी है। इसी उद्देश्य से ऊना जिला पुलिस की ओर से पुलिस शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में छठी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को पुलिस लाइंस ग्राउंड झलेड़ा में प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता सतपाल सिंह रायजादा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। जिला पुलिस अधीक्षक सचिन हीरे मैथ के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने और खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संदेश दिया जा रहा है। उद्घाटन अवसर पर सतपाल सिंह रायजादा ने पुलिस विभाग की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और उन्हें इससे दूर रखने में खेल प्रतियोगिताएं अहम भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने कहा कि खेलों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। इसके साथ ही उनमें अनुशासन, टीम भावना और मेहनत करने की आदत विकसित होती है। युवाओं को स्वस्थ जीवन और बेहतर भविष्य के लिए खेल गतिविधियों से जुड़ना चाहिए। रायजादा ने कहा कि ऊना जिला पंजाब की सीमा से सटा होने के कारण नशे की चुनौती का सामना करता है। ऐसे में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने जिला पुलिस की पहल की सराहना करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और खेलों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा निखारने का आह्वान किया। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला महावीर क्रिकेट क्लब ठठल और टीआरसी ऊना के बीच खेला गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय राणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र शर्मा और डीएसपी मुख्यालय हेमराज वर्मा सहित पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें