फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना में पुलिस आरक्षी भर्ती का शारीरिक परीक्षण दूसरे दिन भी जारी, पुरुषों और महिलाओं के लिए तय किए गए रोल नंबर

जिला ऊना में पुलिस आरक्षी भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों के शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) एवं शारीरिक माप परीक्षण (PST) का सिलसिला शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। यह परीक्षण पुलिस लाइन झलेड़ा के मैदान में आयोजित किया जा रहा है। भर्ती प्रक्रिया में पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों को उनके रोल नंबर के अनुसार निर्धारित तिथियों पर बुलाया गया है। जिला पुलिस की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 15 नवंबर 2026 को पुरुष अभ्यर्थियों के रोल नंबर 80070972 से 80072586 तक के उम्मीदवारों का शारीरिक परीक्षण होगा। वहीं, 16 नवंबर 2026 को महिला अभ्यर्थियों के रोल नंबर 90026766 से 90028476 तक की अभ्यर्थियों को परीक्षण के लिए बुलाया गया है। सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर सुबह 6:00 बजे पुलिस लाइन झलेड़ा, जिला ऊना के मैदान में उपस्थित होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और अन्य सभी आवश्यक दस्तावेज मूल रूप में साथ लाने होंगे। भर्ती प्रक्रिया के दौरान कुछ जरूरी निर्देश भी जारी किए गए हैं। अभ्यर्थियों के साथ माता-पिता या अभिभावकों को परीक्षण स्थल पर आने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा मैदान में सामान और लगेज लाने पर भी प्रतिबंध रहेगा। उम्मीदवारों को मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान साथ नहीं लाने की हिदायत दी गई है। जिला पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सभी निर्देशों का पालन करने का भी आग्रह किया है, ताकि शारीरिक परीक्षण सुचारू रूप से संपन्न करवाया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें