जिला ऊना में पुलिस आरक्षी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत अभ्यर्थियों (पुरुष एवं महिला) के शारीरिक दक्षता परीक्षण एवं शारीरिक माप परीक्षण शुक्रवार से शुरू हो गया है। उक्त परीक्षण दिनांक 13 से 15 नवम्बर 2026 को पुरूष वर्ग एवं 16 नवम्बर 2026 महिला वर्ग की शारिरीक दक्षता परीक्षा पुलिस लाईन झलेड़ा के ग्राउंड में आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को उनके रोल नंबर के अनुसार निम्नलिखित तिथियों में परीक्षण हेतु बुलाया गया है। शुक्रवार को पुरुष अभ्यर्थी – रोल नंबर 80067972 से 80069471 तक शामिल होंगे। 14.11.2026 को पुरुष अभ्यर्थी – रोल नंबर 80069472 से 80070971 तक और 15.11.2026: पुरुष अभ्यर्थी रोल नंबर 80070972 से 80072586 तक शामिल होंगे जबकि 16.11.2026 को महिला अभ्यर्थी – रोल नंबर 90026766 से 90028476 तक शामिल होंगे। सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि को प्रातः 06:00 बजे पुलिस लाईन झलेड़ा जिला ऊना के ग्राउंड में उपस्थित होना होगा। अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट एवं अन्य सभी आवश्यक दस्तावेज मूल रूप में साथ लेकर आएं। अभ्यर्थियों के साथ माता-पिता/अभिभावकों को आने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षण स्थल पर सामान एवं लगेज लाने की अनुमति नहीं होगी। मोबाइल फोन एवं अन्य कीमती सामान लाने की अनुमति नहीं होगी। जिला पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित होना सुनिश्चित करें तथा भर्ती प्रक्रिया से संबंधित निर्देशों का पालन करें।