फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना के मैड़ी में जिला स्तरीय सीनियर फेंसिंग प्रतियोगिता शुरू, 30 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

जिला ऊना के मैड़ी स्थित रजिंदरा होटल में शनिवार को जिला स्तरीय सीनियर फेंसिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पवन पटियाल ने किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया और खेल में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में फेंसिंग एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष शादीलाल गोस्वामी विशेष रूप से उपस्थित रहे। फेंसिंग एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव अतुल ठाकुर ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 30 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। ये खिलाड़ी सैबर, ईपी और फोईल श्रेणियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। अतुल ठाकुर ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता के बाद रविवार को मैड़ी में ही राज्य स्तरीय फेंसिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेशभर से 100 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर हिमाचल प्रदेश की टीम का चयन किया जाएगा। राज्य स्तरीय मुकाबलों में प्रदर्शन के आधार पर चयनित हिमाचल प्रदेश की टीम 27 नवंबर से 2 दिसंबर तक पंजाब के अमृतसर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय फेंसिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। ऐसे में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण अवसर होगी। इस अवसर पर फेंसिंग एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष शादीलाल गोस्वामी ने फेंसिंग खेल को स्पोर्ट्स कोटा में शामिल करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से युवाओं में फेंसिंग खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी और अधिक से अधिक युवा इस खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित होंगे। कार्यक्रम में फेंसिंग एसोसिएशन जिला ऊना के अध्यक्ष हर्षदीप शर्मा, महासचिव ओंकार सिंह राणा, ग्राम पंचायत की पूर्व प्रधान रीना ठाकुर, एसोसिएशन के प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा, अमित ठाकुर, विशाल चौधरी और संदीप ठाकुर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें