फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना:चौकीमन्यार में आधी रात खैर तस्करी का भंडाफोड़

बड़ूही (ऊना)। रामगढ़ रेंज के तहत तलमेहड़ा ब्लॉक की चौकीमन्यार बीट में वन विभाग की टीम ने मध्यरात्रि गश्त के दौरान खैर तस्करी के एक मामले का पर्दाफाश किया है। टीम ने खैर की लकड़ी से लदी एप्लाइड फॉर बोलेरो कैंपर को कब्जे में लेकर आठ खैर के मोछे बरामद किए हैं। गाड़ी में लकड़ी काटने के लिए इस्तेमाल होने वाला बैटरी से चलने वाला साइलेंट कटर, नौ बैटरियां और पांच चेन सेट भी मिले हैं। वहीं, गाड़ी का चालक और उसके साथ मौजूद तीन-चार अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, चौकीमन्यार बीट के वन रक्षक तरसेम चंद और वन मित्र शिवांग पठानिया रात के समय नियमित गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक बोलेरो कैंपर संदिग्ध हालत में मिली। वन विभाग की टीम ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें खैर के आठ मोछे बरामद हुए। इसके अलावा लकड़ी काटने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और बैटरियां भी मिलीं। गाड़ी में सवार लोग वन विभाग की टीम को देखकर मौके से भाग निकले। पंजोड़ा की वन भूमि से काटे गए थे खैर के मोछे प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद खैर की लकड़ी पंजोड़ा क्षेत्र की वन भूमि से काटी गई थी। वन विभाग ने लकड़ी की कीमत करीब 43 हजार रुपये आंकी है। विभाग ने लकड़ी और गाड़ी को कब्जे में लेकर मामले की सूचना पुलिस को दी है। अब जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वन भूमि से खैर के पेड़ काटने और लकड़ी को ले जाने में कौन-कौन लोग शामिल थे। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी जिला वन अधिकारी विकल्प यादव ने बताया कि खैर के मोछे जब्त कर लिए गए हैं और पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी गई है। पुलिस के सहयोग से मामले की जांच जारी है। डीएसपी ऊना हेमराज ने बताया कि वन विभाग की सूचना के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। वाहन पर एप्लाइड फॉर लिखा होने के कारण उसकी पहचान और अन्य तथ्यों को लेकर भी जांच की जा रही है। फरार लोगों का पता लगाने के लिए पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें