हिमाचल प्रदेश के ऊना में मां चिंतपूर्णी के दरबार में दर्शन के लिए सातवें नवरात्र पर संक्रांति के दिन सुबह से श्रदालु उमड़ पड़े। सुबह सवा पांच बजे आरती हुई। सुबह छह बजे ही पुराने बस स्टैंड से आगे तक श्रदालुओं की कतारें पहुंचीं। काफी ज्यादा संख्या में श्रदालु मां के दरबार पहुंच रहे है।