राजकीय महाविद्यालय ऊना की रोवर एवं रेंजर यूनिट ने आश्रय स्पेशल स्कूल, देहलां (लोअर), ऊना में विशेष बच्चों के साथ अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस मनाया। कार्यक्रम में स्काउटिंग गतिविधियों, कविता, प्रेरणादायक संदेशों और हिमाचली नाटी के जरिए शांति, समानता, करुणा और सामाजिक समावेशन का संदेश दिया गया। विशेष बच्चों और स्कूल स्टाफ की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को आत्मीय और यादगार बना दिया।