फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: स्वच्छ भारत मिशन के तहत 130 ओडीएफ प्लस मॉडल पंचायतों का होगा स्वच्छता आकलन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ओडीएफ प्लस मॉडल पंचायतों का स्वच्छ सेवा आकलन किया जा रहा है। इसके तहत जिले की 130 ओडीएफ प्लस मॉडल पंचायतों की वर्तमान स्थिति का मूल्यांकन किया जा रहा है। ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से पंचायत सचिवों द्वारा इस कार्य को ऑनलाइन पूरा किया जा रहा है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य पंचायतों में स्वच्छता से जुड़े विभिन्न घटकों की स्थिति का सत्यापन करना और यह सुनिश्चित करना है कि मॉडल पंचायतों में निर्धारित मानकों के अनुसार व्यवस्थाएं बनी हुई हैं या नहीं। स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक सुरेश कुमार वर्मा के अनुसार जिले में कुल 130 ओडीएफ प्लस मॉडल पंचायतें हैं। इन सभी पंचायतों का वर्तमान में विभिन्न घटकों के आधार पर सत्यापन किया जा रहा है। पंचायत सचिवों के माध्यम से ऑनलाइन जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि प्रत्येक पंचायत की स्वच्छता व्यवस्था का आकलन किया जा सके। इसमें सामने आने वाली कमियों और सुधार की जरूरत वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि सत्यापन के दौरान यदि किसी पंचायत में कोई कमी सामने आती है तो विभाग अपने स्तर पर उसे दूर करने का प्रयास करेगा। इसका उद्देश्य केवल पंचायतों का मूल्यांकन करना नहीं, बल्कि स्वच्छता व्यवस्था को लगातार बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि मॉडल पंचायतों में अपनाई जा रही अच्छी व्यवस्थाओं से अन्य पंचायतें भी प्रेरणा ले सकती हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और जनभागीदारी को बढ़ावा मिलेगा। विभाग का प्रयास है कि ओडीएफ प्लस मॉडल पंचायतों में विकसित स्वच्छता व्यवस्था को दूसरी पंचायतों में भी लागू किया जाए। इसके लिए बेहतर कार्य करने वाली पंचायतों के मॉडल को अपनाने पर जोर दिया जा रहा है। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के स्तर को मजबूत करने और भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें