फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना में महिला सशक्तिकरण की पहल, सतीश गोगी ने प्रशिक्षण ले रहीं महिलाओं को भेंट कीं दो सिलाई मशीनें

ग्राम पंचायत घंगरेट में सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बेटियों और महिलाओं की सुविधा के लिए समाजसेवी एवं भाजपा जिला एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष सतीश कुमार गोगी ने दो सिलाई मशीनें भेंट की हैं। इन मशीनों की कीमत करीब 14 हजार रुपये बताई गई है। प्रशिक्षण केंद्र में सिलाई मशीनों की कमी के कारण महिलाओं को अभ्यास के लिए अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता था। इससे प्रशिक्षण की गति भी प्रभावित हो रही थी। समस्या की जानकारी मिलने पर सतीश गोगी ने मशीनें उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों और महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण प्राप्त करने में सुविधा देना और उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना है। सिलाई-कढ़ाई का हुनर सीखकर महिलाएं भविष्य में घर से ही रोजगार शुरू कर सकती हैं। इससे उन्हें अपनी आय बढ़ाने और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने का अवसर मिल सकता है। दो अतिरिक्त मशीनें मिलने से प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं को अभ्यास के अधिक अवसर मिलेंगे और प्रशिक्षण कार्य को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाया जा सकेगा। इस अवसर पर सिलाई प्रशिक्षिका अंजना देवी सहित काजल, शीतल, आंचल, निकिता और शिवानी समेत अन्य महिलाओं ने सतीश कुमार गोगी का आभार व्यक्त किया। महिलाओं ने कहा कि मशीनें मिलने से सिलाई-कढ़ाई सीखने में सुविधा होगी। अब प्रशिक्षुओं को अभ्यास के लिए पहले की अपेक्षा अधिक अवसर मिल सकेंगे। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आगे आए समाज : सतीश गोगी सतीश कुमार गोगी ने कहा कि बेटियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं का हुनरमंद बनना न केवल उनके व्यक्तिगत विकास के लिए आवश्यक है, बल्कि इससे परिवार और समाज भी मजबूत होता है। सतीश गोगी ने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी आने पर वह उनकी सहायता के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि बेटियां और महिलाएं हुनर सीखकर अपने पैरों पर खड़ी हों, यही सशक्त समाज की असली पहचान है। समाजसेवा का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को आगे बढ़ने का अवसर उपलब्ध करवाना होना चाहिए। इस अवसर पर घंगरेट के पूर्व प्रधान वरिंदर शर्मा, उपप्रधान ओंकार शास्त्री, अनुज, अक्षय, दीपक, मोहनलाल और जुगल किशोर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें