फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरा एशियन गेम्स में निषाद कुमार ने जीता लगातार दूसरा गोल्ड, गांव में जश्न का माहौल, मां ने ये कहा

एशियाई पैरा खेलों में ऊंची कूद और लंबी कूद में दोहरे स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले पैरा एथलीट निषाद कुमार की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से उनके परिवार और क्षेत्र में जश्न का माहौल है। बेटे की इस दोहरी स्वर्णिम कामयाबी पर उनकी माता पुष्पा देवी की खुशी का ठिकाना नहीं है। बातचीत के दौरान भावुक और उत्साहित नजर आईं पुष्पा देवी ने कहा कि आज उनके लिए अत्यंत गर्व और खुशी का दिन है। सोमवार को जब निषाद ने लंबी कूद में पहला स्वर्ण जीता, था तब भी पूरा परिवार बेहद खुश था, और मंगलवार को ऊंची कूद में दूसरा स्वर्ण पदक जीतकर उसने इस खुशी को दोगुना कर दिया है। माता पुष्पा देवी ने एक पुराना संस्मरण साझा करते हुए बताया कि जब निषाद जापान गया था, तब उसने कहा था कि उसने दो स्पर्धाओं की तैयारी की है। इस पर उन्होंने बेटे से कहा था कि एक ही खेल काफी था, दो स्पर्धाओं में इतनी कड़ी मेहनत और संघर्ष करने की क्या जरूरत है। तब निषाद ने अपनी मां से कहा था कि वह बिल्कुल चिंता न करें, वह इस बार एशियाई खेलों से दो गोल्ड मेडल लाकर ही देगा। आज बेटे ने दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर अपना वह वादा पूरा कर दिखाया है। घर वापसी पर निषाद के स्वागत के सवाल पर माता पुष्पा देवी ने बताया कि गांव लौटने पर उसका भव्य और धूमधाम से स्वागत किया जाएगा। घर आने पर निषाद के लिए उसकी सबसे पसंदीदा मिठाई खीर बनाई जाएगी, क्योंकि उसे खीर बेहद पसंद है। वहीं निषाद के विवाह को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि अगर आज योग्य वधू मिल जाए तो वह कल ही उसकी शादी कर दें। निषाद का कद 6 फीट 4 इंच है, जिसके चलते उसके कद के अनुकूल लंबी लड़की की तलाश की जा रही है। जैसे ही सुयोग्य लड़की मिलेगी, वे बेटे के हाथ पीले कर देंगी। निषाद की इस शानदार सफलता पर पूरे गांव और क्षेत्रवासी परिवार को बधाई देने पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें