फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार सुबह मां चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पंजाब-दिल्ली से पहुंच रहे भक्त; घर बैठे करें माता रानी के दर्शन

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में शनिवार की सुबह भक्तिमय माहौल के साथ शुरू हुई। सुबह-सवेरे ही माता रानी के दरबार में श्रद्धालुओं की चहल-पहल देखने को मिली। देश के अलग-अलग राज्यों से भक्त मां के चरणों में शीश नवाने और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करने पहुंच रहे हैं। पंजाब और दिल्ली समेत अन्य राज्यों से श्रद्धालु मां चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंच रहे हैं। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की आवाजाही बनी हुई है। श्रद्धालु माता रानी के जयकारे लगाते हुए दर्शन कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और मंदिर में व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए मंदिर अधिकारी भी सुबह-सवेरे मंदिर परिसर पहुंचे। उन्होंने व्यवस्थाओं को संभालने और श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित रखने पर ध्यान दिया। जो श्रद्धालु किसी कारणवश मां चिंतपूर्णी के दरबार नहीं पहुंच पा रहे हैं, वे घर बैठे भी माता रानी के दर्शन कर सकते हैं। मां के भक्त ऑनलाइन उपलब्ध मंदिर दर्शन की सुविधा के माध्यम से माता रानी के दर्शन कर सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें