फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: मां चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं को मिलेगी फ्री वाई-फाई सुविधा, मंदिर न्यास ने शुरू की सेवा

शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेकने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। अब श्रद्धालु मंदिर परिसर में मुफ्त वाई-फाई सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। मंदिर न्यास की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिसर में फ्री वाई-फाई सेवा शुरू की गई है। मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। मुफ्त वाई-फाई की सुविधा मिलने से श्रद्धालु मंदिर परिसर में रहते हुए इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे। मंदिर परिसर में लगाए गए सूचना पोस्टर के अनुसार, श्रद्धालु वाई-फाई नेटवर्क से जुड़कर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। नेटवर्क का नाम और पासवर्ड पोस्टर पर उपलब्ध करवाया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को कनेक्ट करने में परेशानी न हो। मंदिर न्यास की इस पहल से देश-विदेश से मां के दरबार में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। धार्मिक यात्रा के दौरान इंटरनेट की उपलब्धता श्रद्धालुओं के लिए उपयोगी साबित हो सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें