फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: जेएनयूके प्रोफेसर संजीव शर्मा ने स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल ऊना में दिया व्याख्यान, विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक

स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऊना में प्रख्यात पर्यावरण विशेषज्ञ एवं शिक्षाविद् प्रो. संजीव शर्मा ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के प्रबंधन तथा सतत विकास के महत्व पर एक ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक व्याख्यान दिया। उनके आगमन से विद्यालय में एक विशेष शैक्षणिक वातावरण का निर्माण हुआ, जिसमें विद्यार्थियों को पर्यावरण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को समझने और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पहचानने का अवसर मिला। प्रो. संजीव शर्मा पर्यावरण अध्ययन, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन तथा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखने वाले प्रतिष्ठित शिक्षाविद् एवं शोधकर्ता हैं। वे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली में एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं तथा पर्यावरण अध्ययन एवं शोध से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियों में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। वे विश्वविद्यालय में विद्यार्थी कल्याण एवं शैक्षणिक प्रशासन से जुड़ी जिम्मेदारियों का निर्वहन भी कर चुके हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें