राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बेहड़ जसवां में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश सरकार की श्रीनिवास रामानुजन छात्र डिजिटल योजना के तहत 12 मेधावी विद्यार्थियों को 16-16 हजार रुपये के ई-रूपी वाउचर वितरित किए गए, जिससे वे लैपटॉप या टैबलेट खरीद सकेंगे। प्रधानाचार्या सपना ठाकुर ने विद्यार्थियों को वाउचर प्रदान कर बधाई दी और डिजिटल संसाधनों का सकारात्मक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में अभिभावकों और शिक्षकों के साथ शिक्षा की गुणवत्ता व डिजिटल शिक्षण पर चर्चा भी की गई। विद्यालय प्रशासन व एसएमसी समिति ने इस योजना के लिए प्रदेश सरकार का आभार जताया।