फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना कलां स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Krishan Singh Updated Sat, 28 Feb 2026 11:12 AM IST

उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानाकलां में  राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर  के  विज्ञान के सिद्धांतों पर आधारित मॉडल बना कर विजेता रहे सभी  प्रतिभागियों को पारितोषिक देकर स्कूल प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान भारत सरकार शुरू की गई एक पहल है, जिसका उद्देश्य 6-18 आयु वर्ग के बच्चों में विज्ञान, गणित और प्रौद्योगिकी के प्रति जिज्ञासा और रचनात्मकता को बढ़ाना है। संजीव पराशर प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना, विषय के प्रति रुचि जगाना और रटने की बजाय करके सीखने को बढ़ावा देना है विद्यालय में इस दिशा में सतत प्रयासरत है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने विज्ञान संकाय के प्रवक्ताओं प्रवेश राणा, अरविंद शर्मा, संदेश कुमारी, कमल चौहान ने सक्रिय योगदान दिया। इस दौरान विद्यालय के प्रवक्ता बलबिंद्र कुमार,अनिल कुमार, हंसराज सुमन, राधिका, संयोगिता,नंद लाल, सतीश डोगरा,अरविंद कुमार, कमल चौहान, रेखा, विनोद कुमार, अमित सोंखला, सुरिंदर कुमार, पंकज ठाकुर, रजनीश सोहल व सुमन लता लिपिक व लवेश कुमार मौजूद रहे। प्रवक्ता  प्रवेश राणा ने मंच संचालक की भूमिका अदा की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें